Begin typing your search...

पन्नू के स्लीपर सेल के दो गुर्गे गिरफ्तार, दिल्ली... ... Aaj Ki Taza Khabar: पश्चिम बंगाल के कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 2008-2019 का DA एरियर देने का आदेश

Published on: 2026-02-05 03:09:53

पन्नू के स्लीपर सेल के दो गुर्गे गिरफ्तार, दिल्ली में खालिस्तान नारे लिखने का आरोप

दिल्ली पुलिस ने सिख फॉर जस्टिस से जुड़े आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के स्लीपर सेल के दो संदिग्ध गुर्गों को गिरफ्तार किया है. दोनों को दिल्ली से ही पकड़ा गया है और उन पर 26 जनवरी से पहले राजधानी में दो अलग-अलग जगहों पर ‘प्रो-खालिस्तान’ लिखकर माहौल खराब करने की कोशिश करने का आरोप है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या साजिश तो नहीं थी. राजधानी में गणतंत्र दिवस से पहले इस तरह की गतिविधियों को सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना जा रहा है.

और पढ़ें