Begin typing your search...

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर शिकंजा, चेयरमैन जवाद अहमद... ... Aaj Ki Taza Khabar: पश्चिम बंगाल के कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 2008-2019 का DA एरियर देने का आदेश

Published on: 2026-02-05 02:11:29

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर शिकंजा, चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद अब दिल्ली पुलिस ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई यूजीसी की शिकायत के आधार पर दर्ज दो अलग-अलग एफआईआर के तहत की गई, जिनमें चेयरमैन पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

क्राइम ब्रांच ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से पुलिस को चार दिन की कस्टडी रिमांड मिली है. अल फलाह यूनिवर्सिटी का नाम पहले भी दिल्ली बम ब्लास्ट के दौरान चर्चा में आया था, जब यहां काम करने वाले दो डॉक्टरों मुजम्मिल अहमद गनई और शाहीन सईद को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अब चेयरमैन की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच और तेज कर दी गई है.

और पढ़ें