Begin typing your search...

इजरायल की बड़ी एयरस्ट्राइक, हमास और इस्लामिक जिहाद... ... Aaj Ki Taza Khabar: पश्चिम बंगाल के कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 2008-2019 का DA एरियर देने का आदेश

Published on: 2026-02-05 01:56:28

इजरायल की बड़ी एयरस्ट्राइक, हमास और इस्लामिक जिहाद के दो कमांडर ढेर

इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) और इजरायली सुरक्षा एजेंसी (ISA) ने संयुक्त सैन्य अभियान में हमास कमांडर मोहम्मद अल-हबील और इस्लामिक जिहाद के अली राजियाना को मार गिराने का दावा किया है. इजरायल के अनुसार, अल-हबील पर इजरायली कॉर्पोरल नोआ मार्सियानो की कैद के दौरान हत्या करने का आरोप था, जबकि राजियाना उत्तरी गाजा ब्रिगेड में इस्लामिक जिहाद का मुख्य कमांडर बताया गया.

IDF ने कहा कि यह एयरस्ट्राइक युद्धविराम के उल्लंघन के जवाब में की गई. नोआ मार्सियानो को 7 अक्टूबर के हमले के दौरान नाहल ओज़ पोस्ट से अगवा किया गया था, जहां वह इजरायली सेना में ऑब्जर्वर के रूप में तैनात थीं. कैद के दौरान उनकी हत्या की खबर ने इजरायल में व्यापक आक्रोश पैदा किया था.

इजरायली सेना ने सोशल मीडिया के जरिए इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन से मार्सियानो के परिवार को न्याय मिला है. इजरायल ने दोहराया कि अपने नागरिकों और सैनिकों के खिलाफ हिंसा करने वालों के खिलाफ वह सख्त कार्रवाई जारी रखेगा.

और पढ़ें