Begin typing your search...

“SIR को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है,... ... Aaj ki Taaza Khabar: दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार प्रदर्शनकारी पटियाला हाउस कोर्ट से भेजे गए आगे की कार्रवाई के लिए- पढ़ें 24 नवंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-11-24 14:07:16

“SIR को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है, गुन्‍डागर्दी अब बंद होगी…”- बोले राज्यपाल

North 24 Parganas के Hakimpur बॉर्डर का दौरा करने के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने SIR (Sensitive Investigation Report) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने BSF अधिकारियों से चर्चा करने और सीमा क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण करने के बाद कहा कि “...Reality check हो चुका है। मैंने BSF अधिकारियों से बात की है, बॉर्डर इलाके का दौरा किया है और अपनी रिपोर्ट बनाई है। SIR के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने की संगठित कोशिश की जा रही है। SIR, free and fair elections के लिए जरूरी प्रक्रिया है...” उन्होंने आगे कहा कि “...अगर कोई भी व्यक्ति जनता को धोखा देने या समाज में दरार पैदा करने की कोशिश करेगा, तो कड़ी कार्रवाई होगी। भारत का संविधान बेहद मजबूत है और हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्यपाल की शक्तियों को लेकर ऐतिहासिक फैसला दिया है...”

राज्यपाल बोस ने SIR को लेकर उठ रही शिकायतों पर भी प्रतिक्रिया दी-“...SIR को हटाना चाहिए—यह कहा जा सकता है, लेकिन यह भी सच है कि इसके लागू होने में कुछ खामियां और कमियां हैं, जिन्हें दूर किया जाएगा। लेकिन लोगों को गुमराह करना और समाज में विभाजन पैदा करना किसी हालत में बर्दाश्त नहीं होगा...” अंत में उन्होंने बंगाल में जारी हिंसा और राजनीतिक तनाव पर कटाक्ष किया.“...यह ‘गुंडागिरी’ अब नहीं चलेगी। बंगाल को violence-free, corruption-free बनाना होगा और हमें ‘Viksit Bengal’ की ओर बढ़ना है...”

और पढ़ें