Begin typing your search...

कोलकाता में बीजेपी का मार्च, बांग्लादेश हाई कमीशन... ... Aaj ki Taaza Khabar: कोलकाता में बीजेपी का मार्च, बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन- पढ़ें 22 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-22 13:50:44

कोलकाता में बीजेपी का मार्च, बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन

राज्य में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ मिलकर कोलकाता स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन तक मार्च निकाला. इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में कथित तौर पर हो रही हिंसा और हिंदुओं पर जारी अत्याचारों के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई.

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस मार्च के जरिए बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित उत्पीड़न की निंदा की और भारत सरकार से इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और इलाके में पुलिस बल तैनात रहा.

और पढ़ें