Begin typing your search...

राजधानी दिल्ली पर जहरीली धुंध की चादर, राष्ट्रपति... ... Aaj ki Taaza Khabar: कोलकाता में बीजेपी का मार्च, बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन- पढ़ें 22 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-22 13:44:45

राजधानी दिल्ली पर जहरीली धुंध की चादर, राष्ट्रपति भवन के आसपास AQI ‘बहुत खराब’

दिल्ली: राजधानी दिल्ली एक बार फिर गंभीर वायु प्रदूषण की चपेट में है. राष्ट्रपति भवन और उसके आसपास के इलाकों में जहरीली स्मॉग की मोटी परत छाई हुई है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है और लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राष्ट्रपति भवन क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 384 दर्ज किया गया है, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है. इस स्तर की हवा स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए.

और पढ़ें