Begin typing your search...

गोवा के पनाजी में ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ अग्निकांड... ... Aaj ki Taaza Khabar: कोलकाता में बीजेपी का मार्च, बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन- पढ़ें 22 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-22 10:57:07

गोवा के पनाजी में ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ अग्निकांड मामला: लुथरा ब्रदर्स की पुलिस रिमांड बढ़ी

उत्तरी गोवा के पनाजी में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में आग लगने के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है. इस केस में आरोपी लुथरा ब्रदर्स-सौरभ लुथरा और गौरव लुथरा को मापुसा की JMFC कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया.

JMFC कोर्ट ने लुथरा ब्रदर्स की पुलिस रिमांड को 26 दिसंबर तक बढ़ा दिया है. दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया था. पुलिस इस मामले में आग लगने की वजह, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और संभावित लापरवाही के एंगल से जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि पुलिस को पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके चलते रिमांड बढ़ाने की मांग की गई थी. फिलहाल जांच जारी है और आग की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है.

और पढ़ें