Begin typing your search...

X (पूर्व में Twitter) सहित कई बड़ी वेबसाइटें ठप,... ... Aaj ki Taaza Khabar: अमेरिका से अनमोल बिश्नोई को लाया जा रहा है भारत, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का है आरोपी- पढ़ें 18 नवंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-11-18 12:25:10

X (पूर्व में Twitter) सहित कई बड़ी वेबसाइटें ठप, Cloudflare में आई दिक्कत से मचा इंटरनेट पर हंगामा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X गुरुवार शाम अचानक ठप हो गया, जिसके बाद यूज़र्स न तो नई पोस्ट देख पा रहे थे और न ही ट्वीट (पोस्ट) अपलोड कर पा रहे थे. यही नहीं, वेबसाइट आउटेज को ट्रैक करने वाला मशहूर प्लेटफॉर्म Downdetector भी डाउन हो गया. बड़ी वेबसाइटों के एक साथ प्रभावित होने के पीछे वजह बताई जा रही है- Cloudflare में आया बड़ा आउटेज. सूत्रों के अनुसार, यह समस्या शाम 5 बजे (IST) के आसपास शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में दुनिया भर की कई अहम वेबसाइटें प्रभावित हो गईं. Cloudflare एक ऐसा इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म है जो हजारों वेबसाइटों को सुरक्षा, स्पीड और नेटवर्क सपोर्ट जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करता है.

और पढ़ें