Begin typing your search...

बिहार की जनता स्तब्ध है... रोहिणी आचार्य के बयान... ... Aaj ki Taaza Khabar: रोहिणी आचार्या के बयान पर RJD का पहला रिएक्शन- 'यह परिवार का मामला, नतीजों ने सबको चौंकाया'- पढ़ें 17 नवंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-11-17 12:29:22

बिहार की जनता स्तब्ध है... रोहिणी आचार्य के बयान पर बोले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी

आरजेडी प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बयान पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "यह सुनकर ही डर लगता है... संजय और रमीज जैसे नाम आना एक ऐसी मानसिकता को दर्शाता है जो किसी भी सभ्य परिवार में नहीं होनी चाहिए. अगर घर में बहन-बेटी को चप्पल से मारा जा सकता है, तो यह कैसी मानसिकता है? बिहार की जनता स्तब्ध है... कानून मौजूद है और ऐसी स्थिति में सभी को शिकायत दर्ज करानी चाहिए. चाहे घरेलू हिंसा हो या सामाजिक हिंसा, सभ्य समाज में इसकी कोई जगह नहीं है. शिकायत मिलने पर पूरी कार्रवाई की जाएगी."

और पढ़ें