Begin typing your search...

'RJD प्राइवेट लिमिटेड बनी NPA', रोहिणी आचार्या के... ... Aaj ki Taaza Khabar: रोहिणी आचार्या के बयान पर RJD का पहला रिएक्शन- 'यह परिवार का मामला, नतीजों ने सबको चौंकाया'- पढ़ें 17 नवंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-11-17 11:38:11

'RJD प्राइवेट लिमिटेड बनी NPA', रोहिणी आचार्या के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह- कहा सरकार को लालू-राबड़ी की सुरक्षा पर सतर्क रहना चाहिए

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “RJD एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, बिल्कुल वैसे ही जैसे कांग्रेस पिछले 78 साल से चल रही है. ऐसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां कभी भी NPA (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) बन सकती हैं. बिहार में भी RJD NPA में बदल गई और अब उसमें हिस्सेदारी को लेकर टकराव शुरू हो गया है.”

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि उन्हें सचमें डर है कि कहीं लालू यादव और राबड़ी देवी की जान को खतरा न हो. “रोहिणी आचार्या ने जिस तरह परिवार के बारे में बातें कही हैं, उसे देखकर लगता है कि सरकार को इस मामले में सतर्क रहना चाहिए,” उन्होंने कहा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर बोलते हुए गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की स्थिति को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, “वहां रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के लिए रेड कार्पेट बिछा दिया गया है. हिंदू समाज डरा हुआ है... वहां भी जंगलराज है. अब इस जंगलराज के अंत की शुरुआत हो चुकी है.”

और पढ़ें