Begin typing your search...

बांग्लादेश: शेख हसीना की भारत से वापसी की मांग को... ... Aaj ki Taaza Khabar: बांग्लादेश: शेख हसीना की भारत से वापसी की मांग को लेकर ढाका में प्रदर्शन, भारतीय वीज़ा केंद्र बंद- पढ़ें 17 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-17 15:18:07

बांग्लादेश: शेख हसीना की भारत से वापसी की मांग को लेकर ढाका में प्रदर्शन, भारतीय वीज़ा केंद्र बंद

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बुधवार को “जुलाई ओइक्को” (July Unity) के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने भारतीय उच्चायोग की ओर मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि भारत में मौजूद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को तुरंत वापस भेजा जाए. हालांकि, मार्च को भारतीय उच्चायोग तक पहुंचने से पहले ही पुलिस ने रोक दिया और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने नहीं दिया. स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए.

इस विरोध मार्च का असर भारत से जुड़े कामकाज पर भी पड़ा. भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्र को दोपहर 2 बजे ही बंद कर दिया गया, जबकि आज के लिए तय सभी वीज़ा अपॉइंटमेंट्स को अगले दिन के लिए रीशेड्यूल कर दिया गया है. प्रदर्शन के चलते इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है. प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है.

और पढ़ें