Begin typing your search...
गोवा अग्निकांड मामले में लूथरा ब्रदर्स को 5 दिन की... ... Aaj ki Taaza Khabar: बांग्लादेश: शेख हसीना की भारत से वापसी की मांग को लेकर ढाका में प्रदर्शन, भारतीय वीज़ा केंद्र बंद- पढ़ें 17 दिसंबर की बड़ी खबरें
गोवा अग्निकांड मामले में लूथरा ब्रदर्स को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में
गोवा के Birch by Romeo Lane रेस्टोरेंट में आग लगने के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है. इस केस में गिरफ्तार किए गए लूथरा ब्रदर्स- सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को गोवा की मापुसा ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (JMFC) कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
पुलिस ने आरोपियों से घटना से जुड़े अहम पहलुओं की जांच और साजिश की कड़ियों को जोड़ने के लिए कस्टडी की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी. मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

