Begin typing your search...
दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: अब तक... ... Aaj ki Taaza Khabar: बांग्लादेश: शेख हसीना की भारत से वापसी की मांग को लेकर ढाका में प्रदर्शन, भारतीय वीज़ा केंद्र बंद- पढ़ें 17 दिसंबर की बड़ी खबरें
दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: अब तक के सभी उपाय ‘पूरी तरह फेल’
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि अब तक अपनाए गए उपाय “पूरी तरह नाकाम” साबित हुए हैं. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने साफ शब्दों में कहा कि प्रदूषण में वास्तविक और स्थायी कमी लाने के लिए तात्कालिक या बेतरतीब कदम नहीं, बल्कि व्यापक और दीर्घकालिक योजना की जरूरत है. बेंच ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कहा कि स्कूल बंद करना या हाइब्रिड मोड में कक्षाएं चलाने जैसे फैसले केवल अस्थायी राहत देने वाले कदम हैं. कोर्ट के मुताबिक, ये निर्णय प्रदूषण की जड़ पर चोट नहीं करते, बल्कि सिर्फ तत्काल खतरे को टालने की कोशिश भर हैं.

