Begin typing your search...

IFFK बैन विवाद पर शशि थरूर: ‘भारत की सिने-संस्कृति... ... Aaj ki Taaza Khabar: बांग्लादेश: शेख हसीना की भारत से वापसी की मांग को लेकर ढाका में प्रदर्शन, भारतीय वीज़ा केंद्र बंद- पढ़ें 17 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-17 08:40:46

IFFK बैन विवाद पर शशि थरूर: ‘भारत की सिने-संस्कृति को ठेस पहुंची’

IFFK (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ केरल) में फिल्मों पर रोक को लेकर उठे विवाद पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तीखी और संतुलित प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम बताते हुए कहा कि भारत की पहचान हमेशा से सिनेमा और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के सम्मान से जुड़ी रही है. शशि थरूर ने कहा कि भारत में गोवा और केरल जैसे राज्यों में वर्षों से अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों की मजबूत परंपरा रही है, जहां विचारों और रचनात्मकता को खुला मंच मिलता रहा है. उन्होंने चिंता जताई कि मौजूदा विवाद में मामला अब सिर्फ सात फिल्मों की सूची तक सिमट गया है, जबकि सिद्धांत रूप से किसी भी फिल्म को मंच से वंचित नहीं किया जाना चाहिए.

और पढ़ें