Begin typing your search...
दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे हादसा: मृतक अशोक अग्रवाल... ... Aaj ki Taaza Khabar: भागे क्यों....? लूथरा ब्रदर्स को कोर्ट लाए जाने के बाद मीडिया ने सवाल ऐसे दिया जवाब- पढ़ें 16 दिसंबर की बड़ी खबरें
दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे हादसा: मृतक अशोक अग्रवाल के परिजनों से मिले ओम प्रकाश राजभर
दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर आज सुबह हुए भीषण हादसे में SBSP बिजनेस सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की मौत हो गई. इस दुखद घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी.
परिजनों से मुलाकात के बाद ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “वह निजी काम से लखनऊ आ रहे थे… उनका लखनऊ आना-जाना अक्सर लगा रहता था… इस दुख की घड़ी में SBSP और पूरी सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है…” राजभर ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पार्टी और सरकार इस अपूरणीय क्षति में पीड़ित परिवार का साथ नहीं छोड़ेगी.

