Begin typing your search...

विजयदशमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी... ... Aaj ki Taaza Khabar: भारत और पाकिस्तान का जिसने भी फाइनल मुकाबला देखा है वह 'देशद्रोही'; उद्धव ठाकरे- पढ़ें 1 अक्टूबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-10-01 11:59:04

विजयदशमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजयदशमी (दशहरा) की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि "धर्म पर अधर्म की विजय का प्रतीक यह पर्व हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. राष्ट्रपति ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में इसे रावण दहन और दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है, जो हमारी राष्ट्रीय मूल्यों को प्रतिबिंबित करता है. उन्होंने आगे कहा कि यह त्यौहार हमें क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों को त्यागकर साहस और दृढ़ संकल्प जैसी सकारात्मक प्रवृत्तियों को अपनाने की सीख देता है. उन्होंने कामना की कि यह पर्व हमें ऐसा समाज और देश बनाने की प्रेरणा दे, जहाँ न्याय, समानता और सद्भाव के आदर्शों से प्रेरित होकर सभी लोग एक साथ आगे बढ़ें.

और पढ़ें