Begin typing your search...

रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली पर बोले डीके... ... Aaj Ki Taaza Khabar: सिडनी हमले के बाद ब्रिटेन में यहूदी स्थलों की सुरक्षा बढ़ी- पीएम मोदी ने जताया दुख- पढ़ें 14 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-14 14:10:40

रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली पर बोले डीके शिवकुमार: वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई अब दिल्ली में जरूरी

रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली को लेकर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ जो लड़ाई बेंगलुरु से शुरू हुई थी, अब उसे दिल्ली में लड़ना जरूरी हो गया है. हमारे कार्यकर्ता आए और उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया. कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. यह अगले चुनाव में जीत की शुरुआत है. कार्यकर्ता पार्टी की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इससे मेरा आत्मविश्वास और बढ़ा है. सत्ता में न होने के बावजूद हजारों कार्यकर्ता अपने खर्च पर पार्टी के लिए आए, इससे मुझे बेहद खुशी हुई.”

और पढ़ें