Begin typing your search...

तिरुवनंतपुरम में NDA की बड़ी जीत, राजीव चंद्रशेखर... ... Aaj Ki Taaza Khabar: सिडनी हमले के बाद ब्रिटेन में यहूदी स्थलों की सुरक्षा बढ़ी- पीएम मोदी ने जताया दुख- पढ़ें 14 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-14 12:35:47

तिरुवनंतपुरम में NDA की बड़ी जीत, राजीव चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं संग निकाला रोड शो

तिरुवनंतपुरम में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने पार्टी के वरिष्ठ राज्य नेताओं, जिला अध्यक्ष और एनडीए के नव-निर्वाचित पार्षदों के साथ विजय रोड शो किया. यह रोड शो तिरुवनंतपुरम नगर निगम में एनडीए की शानदार सफलता के बाद निकाला गया.

गौरतलब है कि 101 सदस्यीय नगर निगम परिषद में एनडीए ने 50 सीटें हासिल की हैं, जो गठबंधन के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि मानी जा रही है. इस जीत को केरल की राजनीति में एनडीए की बढ़ती पकड़ और संगठनात्मक मजबूती के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

और पढ़ें