Begin typing your search...

Bondi Beach पर हमले में अब तक 12 की मौत, यहूदी... ... Aaj Ki Taaza Khabar: सिडनी हमले के बाद ब्रिटेन में यहूदी स्थलों की सुरक्षा बढ़ी- पीएम मोदी ने जताया दुख- पढ़ें 14 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-14 11:31:45

Bondi Beach पर हमले में अब तक 12 की मौत, यहूदी उत्सव के दौरान अंधाधुंध फायरिंग; Updates

रविवार दोपहर सिडनी के मशहूर बॉन्डी बीच पर उस वक्त दहशत फैल गई, जब राइफलों से लैस दो बंदूकधारियों ने यहूदी त्योहार के आयोजन को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. डेलीमेल के मुताबिक, इस खौफनाक हमले में बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6:40 बजे बॉन्डी पैवेलियन के पास कैंपबेल परेड पर एक वाहन से दो लोग उतरे और भीड़ पर गोलियां बरसाने लगे. घटनास्थल से सामने आए वीडियो में पर्यटक इलाके में लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई देती हैं. कुछ चश्मदीदों का दावा है कि हमले के दौरान 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई.

और पढ़ें