Begin typing your search...

बस्तर ओलंपिक्स 2025 समापन पर CM विष्णु देव साय का... ... Aaj Ki Taaza Khabar Live News:दिल्ली-NCR में हवा बनी ज़हर! AQI 450 पार, GRAP स्टेज-IV लागू, इमरजेंसी जैसे हालात

Published on: 2025-12-13 13:01:41

बस्तर ओलंपिक्स 2025 समापन पर CM विष्णु देव साय का बड़ा दावा-2030 तक देश का सर्वश्रेष्ठ आदिवासी क्षेत्र बनेगा बस्तर

बस्तर ओलंपिक्स 2025 के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्र था, लेकिन पिछले दो वर्षों में डबल इंजन सरकार, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मजबूत इच्छाशक्ति के चलते हमारी सुरक्षा बल पूरी ताकत से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं और लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं. बस्तर ओलंपिक्स का आयोजन वहां पिछले साल से किया जा रहा है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने आज बस्तर के सभी लोगों को आश्वासन दिया है कि 2030 तक ये सात जिले देश के सभी आदिवासी जिलों में सर्वश्रेष्ठ होंगे और बस्तर संभाग देश का सबसे बेहतरीन आदिवासी संभाग बनेगा. हर गांव और हर घर तक सड़क, बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल समेत सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.”

और पढ़ें