Begin typing your search...
लियोनेल मेसी को देखने हैदराबाद पहुंचे फैंस, बोले-... ... Aaj Ki Taaza Khabar Live News:दिल्ली-NCR में हवा बनी ज़हर! AQI 450 पार, GRAP स्टेज-IV लागू, इमरजेंसी जैसे हालात
लियोनेल मेसी को देखने हैदराबाद पहुंचे फैंस, बोले- 'दो मिनट की झलक भी सपना पूरा कर देगी'
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के दीदार को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र से आए मेसी फैन अभिषेक ने कहा कि मैं महाराष्ट्र से हूं और लियोनेल मेसी की एक झलक पाने यहां आया हूं. उनका भारत आना बहुत बड़ी बात है. मैं बचपन से मेसी का समर्थक रहा हूं. यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा पल है. अगर मुझे सिर्फ दो मिनट भी उन्हें देखने को मिल जाएं, तो वही काफी है.”
वहीं मेसी की फैन इतिका ने भावुक अंदाज में कहा कि जब मैं उन्हें देखूंगी तो शायद पागल हो जाऊंगी और रो भी पड़ूं. कोलकाता में जो कुछ हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन इसके बावजूद मेसी का इवेंट जारी रखने पर विचार करना बहुत खुशी की बात है.”

