कांग्रेस में ‘500 करोड़’ बयान का बवाल: रवनीत सिंह... ... Aaj Ki Taaza Khabar: नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस से निलंबित, 500 करोड़ वाले बयान पर कार्रवाई- पढ़ें 8 दिसंबर की बड़ी खबरें
कांग्रेस में ‘500 करोड़’ बयान का बवाल: रवनीत सिंह बिट्टू का बड़ा हमला
कांग्रेस नेता (अब निलंबित) नवजोत कौर सिद्धू के ‘500 करोड़’ वाले बयान पर केंद्र सरकार में मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पार्टी पर सीधा और तीखा वार किया है. बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस में अब वह संस्कृति नहीं बची, जो उनके दादा के मुख्यमंत्री रहते समय हुआ करती थी. बिट्टू ने कहा कि जब मेरे दादा मुख्यमंत्री थे, तब कांग्रेस पार्टी में ऐसी बातें नहीं होती थीं. लेकिन पिछले कुछ सालों से हम यही सुन रहे हैं. इसी कारण मेरे जैसे लोग पार्टी छोड़कर चले गए. मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस पार्टी इसकी कभी जांच करेगी.”
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को अपने ही सिस्टम में जांच करनी चाहिए कि उनके प्रदेश अध्यक्ष वडिंग साहब कितना पैसा लेते हैं. ईमानदार होने का दावा करते हैं तो जांच कराएं” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “एक पंजाबी होने के नाते अगर वे ईमानदार होने का दावा करते हैं, तो उन्हें इसकी जांच करानी चाहिए…”
गांधी परिवार के लिए ‘मोज़े और अंडरवियर भेजने’ वाला दावा
बिट्टू ने कांग्रेस पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “उनके एक मुख्यमंत्री ने बताया था कि पैसे भेजने के अलावा, हमें गांधी परिवार के कर्मचारियों के लिए मोज़े और अंडरवियर तक भेजने पड़ते हैं. वे सिर्फ लिस्ट देते हैं और हमें वहाँ से ये सब भेजना पड़ता है. यही स्थिति है…”

