Begin typing your search...

Aaj Ki Taaza Khabar: नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस से निलंबित, 500 करोड़ वाले बयान पर कार्रवाई- पढ़ें 8 दिसंबर की बड़ी खबरें

Aaj Ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. सोमवार (8 दिसंबर 2025) को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, साथ ही हर बड़ी खबर को जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATES...

Aaj Ki Taaza Khabar: नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस से निलंबित, 500 करोड़ वाले बयान पर कार्रवाई- पढ़ें 8 दिसंबर की बड़ी खबरें
X
( Image Source:  Social Media )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी

Updated on: 9 Dec 2025 6:46 AM IST

Aaj Ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. सोमवार (8 दिसंबर 2025) को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, साथ ही हर बड़ी खबर को जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATES...

Live Updates

  • 8 Dec 2025 7:56 PM

    कांग्रेस में ‘500 करोड़’ बयान का बवाल: रवनीत सिंह बिट्टू का बड़ा हमला

    कांग्रेस नेता (अब निलंबित) नवजोत कौर सिद्धू के ‘500 करोड़’ वाले बयान पर केंद्र सरकार में मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पार्टी पर सीधा और तीखा वार किया है. बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस में अब वह संस्कृति नहीं बची, जो उनके दादा के मुख्यमंत्री रहते समय हुआ करती थी. बिट्टू ने कहा कि जब मेरे दादा मुख्यमंत्री थे, तब कांग्रेस पार्टी में ऐसी बातें नहीं होती थीं. लेकिन पिछले कुछ सालों से हम यही सुन रहे हैं. इसी कारण मेरे जैसे लोग पार्टी छोड़कर चले गए. मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस पार्टी इसकी कभी जांच करेगी.”

    उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को अपने ही सिस्टम में जांच करनी चाहिए कि उनके प्रदेश अध्यक्ष वडिंग साहब कितना पैसा लेते हैं. ईमानदार होने का दावा करते हैं तो जांच कराएं” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “एक पंजाबी होने के नाते अगर वे ईमानदार होने का दावा करते हैं, तो उन्हें इसकी जांच करानी चाहिए…”

    गांधी परिवार के लिए ‘मोज़े और अंडरवियर भेजने’ वाला दावा

    बिट्टू ने कांग्रेस पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “उनके एक मुख्यमंत्री ने बताया था कि पैसे भेजने के अलावा, हमें गांधी परिवार के कर्मचारियों के लिए मोज़े और अंडरवियर तक भेजने पड़ते हैं. वे सिर्फ लिस्ट देते हैं और हमें वहाँ से ये सब भेजना पड़ता है. यही स्थिति है…”

  • 8 Dec 2025 7:33 PM

    नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस से निलंबित, 500 करोड़ वाले बयान पर कार्रवाई

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कदम डॉ. सिद्धू द्वारा हाल ही में दिए गए 500 करोड़ रुपये से जुड़े विवादास्पद बयान के बाद उठाया गया है.

  • 8 Dec 2025 6:34 PM

    लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान- “गान को उसका न्याय नहीं मिला, कांग्रेस ने किया था राजनीतिक अन्याय”

    लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पर हुई चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऐतिहासिक फैसलों और राजनीतिक घटनाओं पर गंभीर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को स्वतंत्र भारत में वह सम्मान कभी नहीं मिला, जिसका वह हकदार था. रक्षा मंत्री ने कहा कि “आज जब हम वंदे मातरम की डेढ़ सौ साल की गौरवमयी यात्रा का जश्न मना रहे हैं, तो यह स्वीकार करना होगा कि वंदे मातरम को वह न्याय नहीं मिला जिसकी उसे आवश्यकता थी. आज़ाद भारत में राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान को समान दर्जा देने की बात हुई थी, लेकिन एक गीत हमारे राष्ट्रीय जीवन में पूरी तरह रच-बस गया. वह था ‘जन गण मन’. इसे राष्ट्रीय प्रतीकों में जगह मिली. लेकिन दूसरा गीत हाशिये पर चला गया, उपेक्षित हो गया… वह गीत था ‘वंदे मातरम’. उसे एक एक्स्ट्रा की तरह ट्रीट किया गया. जिस धरती पर यह गीत लिखा गया, वहीं 1937 में कांग्रेस ने इसके साथ राजनीतिक छेड़छाड़ की. सभी पीढ़ियों को यह जानना चाहिए कि वंदे मातरम के साथ जो राजनीतिक छल और अन्याय हुआ, उसकी सच्चाई क्या है. इसी लिए यह चर्चा हो रही है, क्योंकि यह अन्याय सिर्फ एक गीत के साथ नहीं, बल्कि स्वतंत्र भारत की जनता के साथ हुआ था.”

  • 8 Dec 2025 6:31 PM

    इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन पर RS सांसद जॉन ब्रिटास का हमला - 'सरकार और एयरलाइन की मिलीभगत, JPC या न्यायिक जांच हो'

    इंडिगो की हजारों फ्लाइट्स कैंसिल होने के बाद उठे विवाद पर राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है. उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस पूरे मामले में JPC (संसदीय समिति) या न्यायिक जांच की मांग की है. ब्रिटास ने कहा कि यह कुछ फ्लाइट कैंसिल होने की साधारण घटना नहीं है… सरकार और एयरलाइन कंपनियों के बीच मिलीभगत साफ दिख रही है. अगर सरकार ईमानदार है, तो उसे JPC या ज्यूडिशियल कमिशन से जांच करानी चाहिए. हैरानी की बात है कि इतनी बड़ी गड़बड़ी के बावजूद किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई…”

  • 8 Dec 2025 5:49 PM

    वंदे मातरम के बहाने बंगाल पर नजर, बंगालियों से नफरत - PM मोदी पर बरसे कल्‍याण बनर्जी

    लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पर हुई बहस के दौरान तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस चर्चा की शुरुआत वंदे मातरम के लिए हुई थी, लेकिन भाषण का फोकस जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर राजनीतिक हमले पर केंद्रित रहा. कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और उसके शीर्ष नेता बंगालियों से “नफरत” करते हैं लेकिन “बंगाल पर कब्जा करने के इरादे” रखते हैं. उन्होंने कहा, “PM मोदी, अमित शाह और बीजेपी के लोग बंगाली हेटर्स हैं।.उन्हें बंगाली पसंद नहीं, लेकिन बंगाल चाहिए.”

  • 8 Dec 2025 5:07 PM

    “आज़ादी के बाद ‘साइड रोल’ में डाल दिया गया Vande Mataram” - लोकसभा में राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

    लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर हुई विशेष बहस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वतंत्र भारत में राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को समान दर्जा देने का फैसला लिया गया था, लेकिन समय के साथ वंदे मातरम् को उपेक्षित रखा गया. उन्होंने कहा कि “जन गण मन हमारी संस्कृति में गहराई से समाया, लेकिन वंदे मातरम् को ऐसे ट्रीट किया गया मानो वह एक एक्स्ट्रा हो.” राजनाथ सिंह के इस बयान को राजनीतिक संदर्भों में भी देखा जा रहा है, क्योंकि विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों इस मुद्दे को विचारधारात्मक बहस में बदल चुके हैं. सिंह का कहना है कि वंदे मातरम् को राष्ट्रीय विरासत में उसकी सही जगह वापस मिलनी चाहिए.

  • 8 Dec 2025 4:59 PM

    लोकसभा में प्रियंका गांधी का PM मोदी पर बड़ा पलटवार, बोलीं ‘Vande Mataram पर बहस जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश’

    लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर विशेष चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला. प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह बहस छेड़ रही है. उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम् देश के कण–कण में बसता है, इस पर कोई बहस हो ही नहीं सकती.” प्रियंका गांधी ने PM मोदी के भाषण की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छी स्पीच देते हैं, लेकिन तथ्यों के मामले में कमजोर पड़ जाते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “तथ्यों को किस तरह प्रस्तुत करना है, इसकी भी एक कला होती है… मैं नई हूं, जनता की प्रतिनिधि हूं, कोई अभिनेता नहीं.”

  • 8 Dec 2025 4:23 PM

    ‘वंदे मातरम जरूरी, लेकिन रोज़गार भी उतना ही जरूरी’ - संसद में डिम्पल यादव का सीधा हमला

    संसद में चल रही वंदे मातरम पर विशेष बहस के बीच समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव ने बेरोज़गारी और आर्थिक कठिनाइयों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने कहा कि आज देश की परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं - बेरोज़गारी बढ़ रही है और आम लोग संघर्ष कर रहे हैं, इसलिए सरकार का प्राथमिक दायित्व है कि वह आम जनता के लिए काम करे. डिम्पल यादव ने कहा कि वंदे मातरम का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन इसका सम्मान तभी अर्थपूर्ण होगा जब सरकार हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए कदम उठाए और युवाओं के रोजगार व आर्थिक सुरक्षा जैसे वास्तविक मुद्दों पर ध्यान दे.

  • 8 Dec 2025 3:55 PM

    असम में मेधावी छात्र-छात्राओं को बड़ा तोहफ़ा: 80% से ऊपर स्कोर करने वाले 12,000 स्टूडेंट्स को मिलेगी स्कूटी

    गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की कि सरकार उच्च माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्कूटी उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है. उन्होंने बताया कि इस साल 80% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को ही स्कूटी का लाभ मिलेगा. इससे पहले पात्रता का दायरा अधिक व्यापक रखा गया था, लेकिन नई योजनाओं की शुरुआत के चलते मानक बढ़ाया गया है. मुख्यमंत्री के अनुसार आज कुल 12,000 मेधावी छात्रों को सरकार की ओर से स्कूटी प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें आगे की पढ़ाई और करियर में प्रोत्साहन मिले.

  • 8 Dec 2025 3:17 PM

    बेगुनाह किसानों को तुरंत रिहा किया जाए: अरविंद केजरीवाल

    AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के राजकोट में कहा, " आज, मैं उनके (किसानों के) परिवारों से मिलने आया था. करीब 88 किसानों को गिरफ्तार किया गया था; 42 को बेल मिल गई है, और बाकी 46 अभी भी बेल पर हैं. मुझे उम्मीद है कि उन्हें भी जल्द ही बेल मिल जाएगी... अब तक, लोगों के पास कोई ऑप्शन नहीं था, क्योंकि BJP और कांग्रेस मिलीभगत में थे. अब, लोगों के पास एक ऑप्शन है: आम आदमी पार्टी, और धीरे-धीरे, AAP पूरे गुजरात में हर घर तक पहुंच रही है... 2 साल बाद, BJP सरकार चली जाएगी, और लोगों को डराने और धमकाने के लिए उनके खिलाफ दर्ज सभी झूठी FIR वापस ले ली जाएंगी. असली गुनहगारों को जेल भेजा जाएगा, और जो जेल में हैं उन्हें रिहा किया जाएगा. आज, मैं मांग करता हूं कि बाकी किसान, जो बेगुनाह हैं, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए, और BJP अपना घमंड तोड़े। नहीं तो, कुदरत अपना काम करेगी..."

India News
अगला लेख