Begin typing your search...

लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ पर राजनाथ सिंह का बड़ा... ... Aaj Ki Taaza Khabar: नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस से निलंबित, 500 करोड़ वाले बयान पर कार्रवाई- पढ़ें 8 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-08 13:04:47

लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान- “गान को उसका न्याय नहीं मिला, कांग्रेस ने किया था राजनीतिक अन्याय”

लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पर हुई चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऐतिहासिक फैसलों और राजनीतिक घटनाओं पर गंभीर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को स्वतंत्र भारत में वह सम्मान कभी नहीं मिला, जिसका वह हकदार था. रक्षा मंत्री ने कहा कि “आज जब हम वंदे मातरम की डेढ़ सौ साल की गौरवमयी यात्रा का जश्न मना रहे हैं, तो यह स्वीकार करना होगा कि वंदे मातरम को वह न्याय नहीं मिला जिसकी उसे आवश्यकता थी. आज़ाद भारत में राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान को समान दर्जा देने की बात हुई थी, लेकिन एक गीत हमारे राष्ट्रीय जीवन में पूरी तरह रच-बस गया. वह था ‘जन गण मन’. इसे राष्ट्रीय प्रतीकों में जगह मिली. लेकिन दूसरा गीत हाशिये पर चला गया, उपेक्षित हो गया… वह गीत था ‘वंदे मातरम’. उसे एक एक्स्ट्रा की तरह ट्रीट किया गया. जिस धरती पर यह गीत लिखा गया, वहीं 1937 में कांग्रेस ने इसके साथ राजनीतिक छेड़छाड़ की. सभी पीढ़ियों को यह जानना चाहिए कि वंदे मातरम के साथ जो राजनीतिक छल और अन्याय हुआ, उसकी सच्चाई क्या है. इसी लिए यह चर्चा हो रही है, क्योंकि यह अन्याय सिर्फ एक गीत के साथ नहीं, बल्कि स्वतंत्र भारत की जनता के साथ हुआ था.”

और पढ़ें