Begin typing your search...
वंदे मातरम के बहाने बंगाल पर नजर, बंगालियों से... ... Aaj Ki Taaza Khabar: नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस से निलंबित, 500 करोड़ वाले बयान पर कार्रवाई- पढ़ें 8 दिसंबर की बड़ी खबरें
वंदे मातरम के बहाने बंगाल पर नजर, बंगालियों से नफरत - PM मोदी पर बरसे कल्याण बनर्जी
लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पर हुई बहस के दौरान तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस चर्चा की शुरुआत वंदे मातरम के लिए हुई थी, लेकिन भाषण का फोकस जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर राजनीतिक हमले पर केंद्रित रहा. कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और उसके शीर्ष नेता बंगालियों से “नफरत” करते हैं लेकिन “बंगाल पर कब्जा करने के इरादे” रखते हैं. उन्होंने कहा, “PM मोदी, अमित शाह और बीजेपी के लोग बंगाली हेटर्स हैं।.उन्हें बंगाली पसंद नहीं, लेकिन बंगाल चाहिए.”

