Begin typing your search...
लोकसभा में प्रियंका गांधी का PM मोदी पर बड़ा... ... Aaj Ki Taaza Khabar: नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस से निलंबित, 500 करोड़ वाले बयान पर कार्रवाई- पढ़ें 8 दिसंबर की बड़ी खबरें
लोकसभा में प्रियंका गांधी का PM मोदी पर बड़ा पलटवार, बोलीं ‘Vande Mataram पर बहस जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश’
लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर विशेष चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला. प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह बहस छेड़ रही है. उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम् देश के कण–कण में बसता है, इस पर कोई बहस हो ही नहीं सकती.” प्रियंका गांधी ने PM मोदी के भाषण की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छी स्पीच देते हैं, लेकिन तथ्यों के मामले में कमजोर पड़ जाते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “तथ्यों को किस तरह प्रस्तुत करना है, इसकी भी एक कला होती है… मैं नई हूं, जनता की प्रतिनिधि हूं, कोई अभिनेता नहीं.”

