Begin typing your search...
‘वंदे मातरम जरूरी, लेकिन रोज़गार भी उतना ही जरूरी’... ... Aaj Ki Taaza Khabar: नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस से निलंबित, 500 करोड़ वाले बयान पर कार्रवाई- पढ़ें 8 दिसंबर की बड़ी खबरें
‘वंदे मातरम जरूरी, लेकिन रोज़गार भी उतना ही जरूरी’ - संसद में डिम्पल यादव का सीधा हमला
संसद में चल रही वंदे मातरम पर विशेष बहस के बीच समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव ने बेरोज़गारी और आर्थिक कठिनाइयों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने कहा कि आज देश की परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं - बेरोज़गारी बढ़ रही है और आम लोग संघर्ष कर रहे हैं, इसलिए सरकार का प्राथमिक दायित्व है कि वह आम जनता के लिए काम करे. डिम्पल यादव ने कहा कि वंदे मातरम का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन इसका सम्मान तभी अर्थपूर्ण होगा जब सरकार हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए कदम उठाए और युवाओं के रोजगार व आर्थिक सुरक्षा जैसे वास्तविक मुद्दों पर ध्यान दे.

