राहुल ममकूटाथिल ने दुष्कर्म मामले में दर्ज कराई... ... Aaj Ki Taaza Khabar: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर 3 मैचों की ODI सीरीज 2-1 से जीत ली- पढ़ें 6 दिसंबर की बड़ी खबरें
राहुल ममकूटाथिल ने दुष्कर्म मामले में दर्ज कराई अग्रिम जमानत याचिका; अदालत सोमवार को करेगी विस्तृत सुनवाई
निलंबित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटाथिल ने अपने खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के एक और मामले में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. यह याचिका तिरुवनंतपुरम के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट में दायर की गई है, जहां अदालत आज इस पर प्रारंभिक विचार करने वाली थी. दूसरे दुष्कर्म मामले में दायर राहुल की अग्रिम जमानत याचिका पर जिला एवं सत्र न्यायालय ने विस्तृत बहस के लिए सुनवाई सोमवार तक स्थगित कर दी. कोर्ट ने राहुल ममकूटाथिल की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं लगाई है और पुलिस को सोमवार से पहले विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं.
दूसरा मामला उस समय दर्ज हुआ जब एक महिला ने KPCC अध्यक्ष को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी, जिसे बाद में DGP को फॉरवर्ड किया गया. शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद राहुल ने अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी. इससे पहले वह पहले दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट से अंतरिम राहत लेकर गिरफ्तारी से बच चुके हैं. मामले की अगली सुनवाई अब सोमवार को होगी, जहां अदालत दोनों पक्षों की दलीलें विस्तार से सुनेगी.

