Begin typing your search...

इंडिगो पर सरकार की सख्ती: रात 8 बजे तक सभी... ... Aaj Ki Taaza Khabar: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर 3 मैचों की ODI सीरीज 2-1 से जीत ली- पढ़ें 6 दिसंबर की बड़ी खबरें

Published on: 2025-12-06 08:54:41

इंडिगो पर सरकार की सख्ती: रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को रिफंड, 48 घंटे में बैगेज डिलीवरी का आदेश

इंडिगो फ्लाइट संकट पर केंद्र सरकार ने अब कड़ा रुख अपनाया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइन को निर्देश दिया है कि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द या बाधित हुई हैं, उनके टिकट रिफंड की पूरी प्रक्रिया रविवार रात 8 बजे तक हर हाल में पूरी की जाए. इसके साथ ही मंत्रालय ने इंडिगो को यह भी आदेश दिया है कि फ्लाइट कैंसिलेशन के दौरान यात्रियों से अलग हुए सभी बैगेज 48 घंटों के भीतर उनके पास पहुंचाए जाएं. हाल की बड़ी संख्या में फ्लाइट व्यवधान और यात्रियों के विरोध को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है.

और पढ़ें