Begin typing your search...

Sasta-Mehanga: Xiaomi के प्रीमियम 5G फोन पर फिर पड़ा महंगाई का असर, 5000 रुपये बढ़े दाम; जानें नई कीमत

Xiaomi 17T के दोनों 5G वेरिएंट की कीमतों में एक बार फिर 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 256GB मॉडल अब 69,999 रुपये और 512GB मॉडल 74,999 रुपये में उपलब्ध है. जून में लॉन्च के बाद से फोन की कीमत 10,000 रुपये तक बढ़ चुकी है. कंपनी ने नई बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

Xiaomi 17T Price Hike
X

Xiaomi 17T  

( Image Source:  Xiaomi )

Sasta-Mehanga: Xiaomi ने भारत में अपने प्रीमियम 5G स्मार्टफोन Xiaomi 17T की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी है. कंपनी ने फोन के दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमतों में 5,000 रुपये का इजाफा किया है.

नई कीमतें लागू होने के बाद यह स्मार्टफोन अपनी लॉन्च कीमत के मुकाबले अब 10,000 रुपये तक महंगा हो गया है. ऐसे में अगर आप Xiaomi 17T खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले इसकी नई कीमत जान लेना जरूरी है.

Xiaomi 17T की नई कीमत कितनी है?

Xiaomi 17T के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अब 69,999 रुपये हो गई है. पहले यह मॉडल 64,999 रुपये में उपलब्ध था। वहीं, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये से बढ़कर 74,999 रुपये हो गई है.

फोन की नई कीमतें कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और Amazon India पर दिखाई दे रही हैं. हालांकि, Xiaomi ने कीमतों में इस ताजा बढ़ोतरी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

लॉन्च के बाद 10,000 रुपये तक महंगा हुआ फोन

Xiaomi ने जून में Xiaomi 17T को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था. उस समय इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये रखी गई थी. वहीं, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल को 64,999 रुपये में पेश किया गया था.

लॉन्च के बाद कंपनी ने जुलाई में दोनों वेरिएंट की कीमतों में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की थी. अब एक बार फिर 5,000 रुपये का इजाफा किया गया है. इस तरह फोन की लॉन्च कीमत के मुकाबले दोनों वेरिएंट 10,000 रुपये महंगे हो गए हैं.

Xiaomi 17T के फीचर्स भी जान लीजिए

Xiaomi 17T में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर मिलता है। फोन को 12GB RAM और 256GB या 512GB स्टोरेज के विकल्प में खरीदा जा सकता है.

यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और वॉयलेट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. कीमतों में लगातार हुई बढ़ोतरी के बाद अब ग्राहकों को इसे खरीदने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

टेक न्यूज़
अगला लेख