Sasta Mehanga: अब Maruti Swift खरीदना हुआ महंगा, CNG मॉडल के लिए देने होंगे अधिक पैसे; जानें कितनी बढ़ी कीमत
मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Maruti Swift की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. सबसे ज्यादा असर Swift के CNG वेरिएंट्स पर पड़ा है.
Maruti Swift Price Hike
Sasta Mehanga: भारतीय कार बाजार में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली हैचबैक कारों में शामिल Maruti Swift अब ग्राहकों के लिए थोड़ी महंगी हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मारुति सुजुकी ने Swift की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. हालांकि कंपनी की तरफ से इस बदलाव को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक Swift की कीमत में अधिकतम 7,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है और नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं. कीमतों में बदलाव के बाद ग्राहकों को अब Swift खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.
किन वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत?
Maruti Swift के बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इसके CNG वेरिएंट्स सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जिनकी कीमत में एक समान 7,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसके अलावा Swift के कुछ अन्य पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतों में भी करीब 4,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है.
Swift में मिलता है नया इंजन
- मारुति ने Swift की चौथी जनरेशन में नया Z-Series पेट्रोल इंजन दिया है. इसमें तीन सिलेंडर वाला इंजन मिलता है, जो करीब 60 किलोवाट की पावर और 111.7 Nm टॉर्क जनरेट करता है.
- कार में 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.
- नई Swift को बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस के साथ बाजार में उतारा गया है।
फीचर्स से लैस है नई Swift
Maruti Swift में ग्राहकों को कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. इसमें 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, Suzuki Connect, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल, रियर AC वेंट्स और फोन चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD, ESP, हिल होल्ड असिस्ट और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
अब कितनी है Swift की कीमत?
कीमत बढ़ने के बाद Maruti Swift की एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.79 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 8.84 लाख रुपये तक जाती है. CNG मॉडल की कीमत अब करीब 7.52 लाख रुपये एक्स-शोरूम हो गई है.




