Sasta-Mehanga: Realme का Festive Sale धमाका! P4 Power, P4x, P4 Lite से P4s तक सस्ते, जानिए नई कीमत
Flipkart Big Billion Days Sale में Realme स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट, बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे मिलेंगे. Flipkart Black यूजर्स को 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा, जबकि सभी ग्राहकों के लिए सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी.
Realme P4 Power
Sasta-Mehanga: अगर आप इन दिनों नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान Realme के कई स्मार्टफोन्स पर खास ऑफर्स मिलने वाले हैं. कंपनी ने सेल से पहले ही अपने फेस्टिव ऑफर्स का ऐलान कर दिया है. इनमें फ्लैट डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे शामिल हैं.
Flipkart Black यूजर्स को इन ऑफर्स का अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से मिलेगा. वहीं, बाकी सभी ग्राहकों के लिए Flipkart Big Billion Days Sale 9 अक्टूबर से शुरू होगी. सेल में Realme के P4 Series के कई स्मार्टफोन्स पर कीमतों में कटौती देखने को मिलेगी.
Realme P4 Power पर कितना डिस्काउंट मिलेगा?
Realme P4 Power खरीदने वालों के लिए भी सेल में खास ऑफर है. इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की प्रभावी कीमत 32,999 रुपये से घटकर 29,999 रुपये हो जाएगी. वहीं, फोन के 8GB+256GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत 31,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल की कीमत 35,999 रुपये बताई गई है.
Realme P4x और P4 Lite भी होंगे सस्ते
Realme P4x के 6GB+128GB मॉडल की प्रभावी कीमत Flipkart Big Billion Days Sale में 22,999 रुपये होगी. इसका 8GB+128GB वेरिएंट 25,999 रुपये में मिल सकता है. Realme P4 Lite 5G की शुरुआती कीमत सेल के दौरान 16,499 रुपये होगी. इसके 4GB+128GB मॉडल की कीमत 18,499 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये होगी. वहीं, Realme P4 Lite 4G की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये बताई गई है.
Realme P4 और P4s पर भी ऑफर
सेल में Realme P4s के 8GB+128GB मॉडल की कीमत 31,999 रुपये होगी. इसके 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल के लिए 38,999 रुपये खर्च करने होंगे. Realme P4 के 8GB+128GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये होगी, जबकि 8GB+256GB वेरिएंट 31,999 रुपये में मिल सकता है. इसके अलावा Realme P4R की शुरुआती कीमत भी सेल के दौरान 19,999 रुपये हो जाएगी.
किस फोन पर कितना खर्च आएगा?
कुल मिलाकर Flipkart Big Billion Days Sale में Realme की P4 Series के अलग-अलग मॉडल बजट से लेकर मिड-रेंज सेगमेंट तक कई विकल्प पेश करेंगे. अगर आप Realme का नया फोन खरीदने की तैयारी में हैं तो 8 अक्टूबर से Flipkart Black यूजर्स के लिए शुरू होने वाला अर्ली एक्सेस और 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली मेन सेल आपके लिए अहम हो सकती है.




