Sasta-Mehanga: Samsung Galaxy M17 5G पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, जानें नई कीमत और फीचर्स
Samsung Galaxy M17 5G इस समय Flipkart पर बैंक ऑफर्स के साथ ₹15,000 से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन में 50MP OIS कैमरा, 6.7-इंच Super AMOLED डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी और 6 साल तक Android अपडेट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Samsung Galaxy M17 5G
Sasta-Mehanga: अगर आप करीब ₹15,000 के बजट में एक भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy M17 5G आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. Flipkart पर चल रहे ऑफर के तहत यह फोन अपनी लॉन्च कीमत से कम में उपलब्ध है.
बैंक ऑफर्स का फायदा उठाने पर इसकी कीमत और भी कम हो जाती है, जिससे यह बजट सेगमेंट में एक आकर्षक डील बन जाती है।
Flipkart पर मिल रहा शानदार ऑफर
Samsung Galaxy M17 5G की मूल कीमत ₹16,499 है. हालांकि Flipkart पर यह फिलहाल ₹15,549 में उपलब्ध है. इसके अलावा यदि ग्राहक Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI Credit Card से भुगतान करते हैं, तो उन्हें ₹778 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है. इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत करीब ₹14,771 रह जाती है.
अगर एकमुश्त भुगतान करना संभव नहीं है, तो कंपनी EMI का विकल्प भी दे रही है. ग्राहक इस स्मार्टफोन को ₹547 प्रति माह की शुरुआती EMI पर भी खरीद सकते हैं.
6 साल तक मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट
Samsung Galaxy M17 5G की सबसे बड़ी खासियत इसका लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट है. कंपनी इस फोन के साथ 6 साल तक Android OS अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है। इस वजह से यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए भी अच्छा विकल्प बन सकता है.
डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो बेहतर कलर और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus का इस्तेमाल किया गया है. वहीं, सिर्फ 7.5mm की मोटाई वाला यह स्मार्टफोन स्लिम डिजाइन के साथ आता है और IP54 रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है.
प्रोसेसर और कैमरा
Samsung Galaxy M17 5G में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों के साथ मल्टीटास्किंग और 5G कनेक्टिविटी को बेहतर तरीके से संभालता है. फोन में Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का OIS (Optical Image Stabilization) प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो कम रोशनी और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान भी बेहतर और स्थिर तस्वीरें लेने में मदद करता है.
बैटरी
फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है.
Disclaimer: समय के साथ कीमतें और ऑफर्स बदलते रहते हैं. इसलिए फोन लेने से पहले अपने मोबाइल फोन पर ताजा ऑफर जरूर चेक कर लें.




