Begin typing your search...

Budget 2026: हेल्थ, आयुष और ऑरेंज इकोनॉमी पर मोदी सरकार का मेगा प्लान; पढ़ें बजट की बड़ी बातें

बजट 2026 में मोदी सरकार ने हेल्थ, आयुष और ऑरेंज इकोनॉमी को विकास का नया इंजन बनाने पर जोर दिया है. स्वास्थ्य क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल रिसर्च, डिजिटल हेल्थ और सस्ती दवाओं के लिए बड़ा आवंटन किया गया है. आयुष को ग्लोबल ब्रांड बनाने के लिए रिसर्च, स्टार्टअप और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा. वहीं ऑरेंज इकोनॉमी के तहत मीडिया, कंटेंट, गेमिंग, क्रिएटिव इंडस्ट्री और युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा करने की रणनीति पेश की गई है.

Nirmala Sitharaman Budget
X

Nirmala Sitharaman Budget

( Image Source:  ANI )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी

Updated on: 1 Feb 2026 12:01 PM IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार देश का आम बजट (Union Budget 2026-27) पेश कर इतिहास रच दिया. यह स्वतंत्र भारत का पहला बजट है, जो रविवार के दिन पेश किया गया. वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसलों और सप्लाई चेन की अनिश्चितताओं के बीच यह बजट पेश किया गया है, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ गई है.

बजट से पहले परंपरा के अनुसार वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, जहां राष्ट्रपति ने उन्हें दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं. संसद में सुबह 11 बजे शुरू हुए बजट भाषण में सरकार के अगले रोडमैप, आर्थिक रणनीति और ‘विकसित भारत’ के विजन की झलक साफ दिखाई दी. आइए इस खबर में जानते हैं किस वर्ग के लिए क्या खास है?

Budget 2026-27: निर्मला सीतारमण के भाषण की बड़ी बातें

  • “तीन कर्तव्य” के साथ बजट की नींव- वित्त मंत्री ने कहा कि यह पहला बजट है जो कर्तव्य भवन में तैयार हुआ है और हम तीन कर्तव्यों से प्रेरित हैं.” आर्थिक विकास को तेज और टिकाऊ बनाना. जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर उन्हें विकास का भागीदार बनाना. ‘सबका साथ, सबका विकास’ के तहत समान अवसर सुनिश्चित करना
  • मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बड़ा बूस्ट- वित्त मंत्री ने कहा कि,'मैं सात रणनीतिक क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग को स्केल अप करने का प्रस्ताव रखती हूं. सरकार का फोकस घरेलू उत्पादन, प्रतिस्पर्धा और वैश्विक बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने पर रहेगा.
  • टेक्सटाइल सेक्टर के लिए मेगा टेक्सटाइल पार्क- निर्मला सीतारमण ने कहा कि, मैं चैलेंज मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव करती हूं. इसके साथ ही महत्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना के जरिए खादी और हैंडलूम को मजबूती दी जाएगी.
  • स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए नई पहल- वित्त मंत्री ने कहा कि, हाई-क्वालिटी स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च के लिए एक समर्पित पहल शुरू की जाएगी.' इससे खेल उपकरणों के निर्यात और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलेगा.
  • इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट के लिए नई स्कीम- निर्मला सीतारमण ने कहा कि, कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट के लिए नई योजना लाई जाएगी.' इसमें फायरफाइटिंग इक्विपमेंट, लिफ्ट्स से लेकर टनल बोरिंग मशीन तक शामिल होंगी.
  • रेयर अर्थ मिनरल्स पर बड़ा फोकस- आगे कहा कि, रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट योजना के तहत ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कॉरिडोर बनाए जाएंगे.' यह कदम भारत को रणनीतिक खनिजों में आत्मनिर्भर बनाएगा.
  • India Semiconductor Mission 2.0 लॉन्च- वित्त मंत्री ने कहा कि, हम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 शुरू करेंगे.' इसके तहत इंडस्ट्री-लीड रिसर्च, ट्रेनिंग सेंटर और स्किल्ड वर्कफोर्स पर जोर होगा.
  • बायो-फार्मा सेक्टर के लिए ‘Bio Pharma Shakti’- आगे कहा कि, “भारत को ग्लोबल बायो-फार्मा हब बनाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान.” अगले 5 साल में बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर्स के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा.
  • छह स्तंभों पर टिका आर्थिक रोडमैप- वित्त मंत्री ने कहा कि, आर्थिक विकास को गति देने के लिए छह क्षेत्रों में हस्तक्षेप किया जाएगा.”
  • सरकार निजी और सरकारी क्षेत्र में नए AHP संस्थान खोलेगी और पांच साल में एक लाख AHP को सिस्टम से जोड़ेगी. आयुष को बढ़ावा देने के लिए तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान बनेंगे. पशु-चिकित्सा, ऑरेंज इकोनॉमी, पर्यटन और जैव विविधता पर भी बड़े कदम उठाए जाएंगे.

7 रणनीतिक सेक्टरों में मैन्युफैक्चरिंग

पुराने उद्योगों का पुनर्जीवन

चैंपियन MSMEs

इंफ्रास्ट्रक्चर को पुश

दीर्घकालिक सुरक्षा

सिटी इकोनॉमिक रीजन का विकास

12 साल की सरकार का रिपोर्ट कार्ड- उन्होंने आगे कहा कि, पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था स्थिरता, राजकोषीय अनुशासन और सतत विकास का उदाहरण बनी है.” वित्त मंत्री ने कहा कि 7% के करीब विकास दर, गरीबी में कमी और मध्यम महंगाई सरकार की नीतियों का परिणाम है.

बजट 2026
अगला लेख