Sasta Mehanga: Galaxy S25 Ultra से लेकर iPhone 17 तक, Amazon Prime Day Sale 2026 में मिल रहा भारी डिस्काउंट; कब शुरू होगी सेल?
Amazon Prime Day 2026 Sale में स्मार्टफोन, लैपटॉप और टेक प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट मिलने वाले हैं. Samsung Galaxy S25 Ultra और iPhone 17 समेत कई प्रीमियम फोन हजारों रुपये सस्ते मिल सकते हैं.
Amazon Prime Day Sale 2026
Sasta Mehanga: Amazon ने भारत में अपनी Prime Day Sale 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. कंपनी की यह सेल 4 जुलाई से 6 जुलाई तक चलेगी. यह खासतौर पर Prime Members के लिए होगी. इस बार Amazon अपनी 10वीं Prime Day Sale आयोजित कर रहा है, जिसमें टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स पर खास फोकस रहने वाला है.
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सेल आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. कंपनी ने संकेत दिया है कि Samsung Galaxy S25 Ultra, iPhone 17 और कई अन्य प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ी छूट मिलेगी.
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ा ऑफर
Samsung Galaxy S25 Ultra, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 1.30 लाख रुपये है, Prime Day Sale में 30,000 रुपये से ज्यादा की बचत के साथ उपलब्ध हो सकता है. Amazon ने बताया है कि यह फोन सेल के दौरान 1 लाख रुपये से कम कीमत में लिस्ट किया जाएगा.
iPhone 17 पर भी मिलेगा भारी डिस्काउंट
Apple का लेटेस्ट iPhone 17 भी Amazon Prime Day Sale में ऑफर के साथ आएगा. फिलहाल इसकी कीमत करीब 82,900 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान इसकी कीमत कम होने की उम्मीद है.
Redmi Turbo 5 पर ₹20,000 तक की छूट
बजट और परफॉर्मेंस फोन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Redmi Turbo 5 पर भी बड़ा ऑफर मिलेगा. Amazon के सेल पेज पर इसके डिस्काउंट की जानकारी सामने आ चुकी है और इस फोन पर करीब 20,000 रुपये तक की बचत का मौका मिलेगा.
इन प्रीमियम फोन पर भी ऑफर
Amazon ने बताया है कि OnePlus 13, OnePlus 15R, iPhone 17 Pro Max, iQOO 15 और Samsung Z Fold 7 जैसे महंगे स्मार्टफोन भी सेल में डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे. इसके अलावा मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन पर भी कीमतें कम हो सकती हैं.
Prime Membership भी सस्ती
जो ग्राहक अभी Prime Member नहीं हैं, उनके लिए भी Amazon ने ऑफर रखा है. 1,499 रुपये वाला Prime Membership प्लान फिलहाल 999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके अलावा Prime Lite प्लान 799 रुपये से घटकर 599 रुपये और Prime Shopping Edition 399 रुपये से घटकर 299 रुपये में मिल रहा है. Amazon Prime Day Sale की शुरुआत के साथ ही सभी प्रोडक्ट्स की नई डिस्काउंट कीमतें लाइव हो जाएंगी.




