वो रहस्यमयी कब्र जिसे छूते ही हो सकती है मौत! आखिर 65 साल बाद भी इसे क्यों माना जाता है खतरनाक
Arlington National Cemetery में मौजूद एक रहस्यमयी कब्र को आज भी बेहद खतरनाक माना जाता है. यह कब्र Richard Leroy McKinley की है, जिनके शरीर में हादसे के बाद खतरनाक रेडिएशन रह गया था.
वो रहस्यमयी कब्र जिसे छूते ही हो सकती है मौत
(Image Source: AI SORA )Arlington National Cemetery में मौजूद एक ऐसी कब्र है, जिसे दुनिया की सबसे खतरनाक कब्रों में गिना जाता है. कहा जाता है कि इस कब्र के बेहद करीब जाना भी जोखिम भरा हो सकता है. बाहर से यह एक साधारण कब्र जैसी दिखती है, लेकिन इसके पीछे छिपी कहानी इतनी डरावनी है कि 60 साल बाद भी लोग इससे दूरी बनाए रखते हैं.
दरअसल, यह कब्र Richard Leroy McKinley की है, जिनकी मौत एक भयानक न्यूक्लियर हादसे में हुई थी. उनके शरीर में मौजूद रेडियोएक्टिव तत्व इतने खतरनाक थे कि उन्हें खास तरीके से सील कर दफनाया गया. यही वजह है कि इतने साल बाद भी इस कब्र को बेहद संवेदनशील और खतरनाक माना जाता है.
कौन थे रिचर्ड मैककिन्ले?
यह कब्र Richard Leroy McKinley की है, जो अमेरिकी सेना में स्पेशलिस्ट थे. उनकी मौत 1961 में एक ऐसे हादसे में हुई, जिसे अमेरिका के सबसे खतरनाक न्यूक्लियर एक्सीडेंट्स में गिना जाता है. यह घटना शीत युद्ध (Cold War) के दौर की है, जब अमेरिका में तेजी से न्यूक्लियर तकनीक पर काम हो रहा था और कई प्रयोग किए जा रहे थे.
क्या हुआ था उस रात?
3 जनवरी 1961 की रात, SL-1 nuclear reactor पर रूटीन मेंटेनेंस चल रहा था. मैककिन्ले अपनी टीम के साथ इस रिएक्टर की देखरेख कर रहे थे. लेकिन अचानक एक बड़ी गलती हो गई. रिएक्टर का कंट्रोल रॉड जरूरत से ज्यादा बाहर खींच लिया गया. इसके बाद जो हुआ, वह बेहद खतरनाक था. सिर्फ 0.01 सेकंड में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें भारी मात्रा में एनर्जी निकली और पूरा प्लांट तबाह हो गया. तीनों लोग मौके पर ही मारे गए.
क्यों खतरनाक है यह कब्र?
हादसे के बाद सबसे बड़ी समस्या सामने आई. मैककिन्ले और उनकी टीम के शरीर में भारी मात्रा में रेडियोएक्टिव तत्व मौजूद थे. उनके शरीर इतने ज्यादा रेडिएशन से प्रभावित थे कि उन्हें सामान्य तरीके से दफनाना संभव नहीं था. इसलिए उनके अंतिम संस्कार के लिए खास इंतजाम किए गए. उनके शरीर को एक विशेष डिजाइन वाले ताबूत में रखा गया, ताकि रेडियोएक्टिव कण बाहर न फैलें. इसके बाद उस ताबूत को एक सील किए गए मेटल वॉल्ट में रखा गया, जिससे आसपास का वातावरण सुरक्षित रह सके.
आज भी क्यों चर्चा में है यह कब्र?
आज भी यह कब्र लोगों के बीच रहस्य और जिज्ञासा का विषय बनी हुई है. अजीब बात यह है कि यहां कोई चेतावनी बोर्ड या बाड़ नहीं लगी है, फिर भी इसे बेहद संवेदनशील जगह माना जाता है. रिचर्ड मैककिन्ले की यह कहानी सिर्फ एक हादसे की नहीं, बल्कि उन खतरों की भी याद दिलाती है जो विज्ञान के विकास के साथ जुड़े होते हैं.