एक रात में ईरान को खत्म कर सकते हैं, Trump ने कर ली Iran को नरक बनाने की तैयारी! पढ़िए Warning War के Top Updates
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद आक्रामक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि “पूरा देश एक रात में खत्म किया जा सकता है, और वह रात कल भी हो सकती है,” जिससे युद्ध के और भड़कने के संकेत मिल रहे हैं.
मिडिल ईस्ट में जारी जंग को करीब 38 दिन पूरे होने वाले हैं और इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. 5 अप्रैल को उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर होर्मुज नहीं खोला गया तो हालात 'नरक' जैसे कर दिए जाएंगे. इसके अगले ही दिन, 6 अप्रैल को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने एक और सख्त बयान दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि, 'पूरे देश को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है, और वह रात कल भी हो सकती है." उनके इस बयान ने वैश्विक स्तर पर तनाव और बढ़ा दिया है.
उन्होंने आगे कहा कि 'हम आज यहां सेना द्वारा किए गए अब तक के सबसे बड़े, सबसे जटिल और सबसे जोखिम भरे कॉम्बैट रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं... आप 200 सैनिकों को सिर्फ एक व्यक्ति को निकालने के लिए भेजते हैं, और यह ऐसा ऑपरेशन है जिसे आमतौर पर उतनी बार नहीं किया जाता, जितना आप करना चाहते हैं... हमें इसमें कई लोगों का सहयोग मिला, बहुत ही बेहतरीन लोगों का. इसका हिस्सा बनना हमारे लिए सम्मान की बात थी. यह बेहद ऐतिहासिक है. यह एक ऐसा रेस्क्यू है जो इतिहास में दर्ज रहेगा... पूरे देश को एक रात में खत्म किया जा सकता है, और वह रात कल भी हो सकती है.'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में कहा कि 'जैसा कि आप जानते हैं, हमने पहले ऑपरेशन के बारे में एक घंटे तक कोई चर्चा नहीं की थी. फिर किसी ने जानकारी लीक कर दी, और हम उम्मीद करते हैं कि उस लीक करने वाले को जल्द पकड़ लिया जाएगा. उस लीक की वजह से ऑपरेशन काफी मुश्किल हो गया, क्योंकि यह खबर बाहर आ गई कि हमने एक व्यक्ति को बचा लिया है, लेकिन एक और व्यक्ति है जिसे निकालने की कोशिश की जा रही है.'
उन्होंने आगे कहा कि 'जिस व्यक्ति ने यह खबर प्रकाशित की है, अगर वह स्रोत का खुलासा नहीं करता है तो उसे जेल जाना पड़ेगा, और यह ज्यादा समय तक नहीं चलेगा... इस लीक ने उस व्यक्ति की जान को गंभीर खतरे में डाल दिया, और उन सैकड़ों लोगों की भी, जो उसे बचाने के मिशन में लगे हुए थे.'