हर मौत का लेंगे बदला, नहीं खुलेगा Strait of Hormuz; Mojtaba Khamenei के पहले बयान में अमेरिका को सीधी चुनौती

ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei के बयान से हड़कंप मचा गया है. उन्होंने कहा कि अब Strait of Hormuz बंद ही रहेगा. उनका कहना है कि वे अपने दुश्मनों से हर्जाना वसूल कर रहेंगे.

 Mojtaba Khamenei

(Image Source:  Sora_ AI )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 12 March 2026 8:19 PM IST

Iran vs US Israel War: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव के बीच ईरान और अमेरिका–इजरायल के बीच झड़पों ने वैश्विक तेल और गैस मार्केट को हिला दिया है. ईरान के सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को बंद करना ईरान का रणनीतिक हथियार होगा. यदि जरूरत पड़ी तो इस क्षेत्र में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ हमले जारी रहेंगे.

मोजतबा खामेनेई ने कहा कि हम दुश्मन से हर्जाना वसूलेंगे या उसकी संपत्ति को नष्ट कर देंगे. खामनेई का ईरान का सुप्रीम लीडर बनने के बाद यह पहला बयान है.

ईरान-इजरायल युद्ध में अब तक क्या-क्या हुआ?

  • मिडिल ईस्ट में जंग बढ़ गई है. ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका या इजरायल हमला करेंगे तो वह कोई भी संयम नहीं दिखाएगा. ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी ने कहा, "ट्रंप ने कहा है कि हम एक घंटे में ईरान की इलेक्ट्रिक कैपेसिटी खत्म कर सकते हैं, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया है.  खैर, अगर वे ऐसा करते हैं, तो पूरे इलाके में आधे घंटे से भी कम समय में अंधेरा हो जाएगा. इससे अमेरिकी सैनिकों को पकड़ने का पूरा मौका मिलेगा."
  • ईरान ने उत्तर की खाड़ी में एक तेल टैंकर (Safesea Vishnu) पर हमला किया, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हुई. बाकी 51 क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
  • इराक में इटली के बेस पर भी हमला हुआ, कोई जख्मी नहीं, बस इमारत और उपकरण को नुकसान 
  • इस युद्ध के चलते गल्फ के देशों ने तेल उत्पादन में 8–10 मिलियन बैरल प्रति दिन कम कर दिया, जिससे दुनिया के तेल की कीमतें बढ़ रही हैं.
  • Strait of Hormuz जैसे महत्वपूर्ण रास्ते पर तनाव बढ़ गया है, जो तेल सप्लाई के लिए बहुत जरूरी है.
  • इजरायल ने हिज़बुल्लाह के मिसाइल कमांडर को मार गिराया, जो इरान के साथ जुड़ा था.
  • अमेरिका, इटली और अन्य देशों की सेनाएं सुरक्षा बढ़ा रही हैं, ड्रोन और मिसाइलों को रोकने के लिए सतर्क हैं.
  •  IEA की रिपोर्ट के मुताबिक. गल्फ देशों ने तेल उत्पादन में लगभग 10 मिलियन बैरल प्रतिदिन की कटौती की है, जिससे वैश्विक तेल बाजार में सबसे बड़ी आपूर्ति संकट पैदा हुआ है.

इस पूरी स्थिति ने साबित कर दिया कि मिडिल ईस्ट की जंग सिर्फ क्षेत्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक ऊर्जा संकट का कारण बन रही है, और होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर तनाव से तेल आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है.

इस पूरी स्थिति ने साबित कर दिया कि मिडिल ईस्ट की जंग सिर्फ क्षेत्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक ऊर्जा संकट का कारण बन रही है, और होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर तनाव से तेल आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है.

Similar News