खून का बदला खून!Larijani की मौत के बाद Mojtaba Khamenei की Warning, जंग के 19 दिन में अब तक क्या हुआ?

ईरान-इजराइल जंग 19वें दिन और खतरनाक हो गई है, लारिजानी की मौत के बाद हालात विस्फोटक हैं. ईरान के नए सुप्रीम लीडर की चेतावनी के बाद मिडिल ईस्ट में बड़े युद्ध का खतरा और बढ़ गया है.

( Image Source:  @clashreport-X )

28 फरवरी से शुरू हुई Israel, United States और Iran के बीच की जंग अब हर गुजरते दिन के साथ और भी खतरनाक होती जा रही है. हालात ऐसे हैं कि ईरान की टॉप लीडरशिप लगातार निशाने पर है, लेकिन इसके बावजूद ईरान झुकने को तैयार नहीं दिख रहा. Donald Trump ने दावा किया था कि यह जंग जब चाहेंगे तब खत्म कर देंगे, यहां तक कि पांच दिन में सब शांत हो जाएगा. लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है. जंग अब 19वें दिन में प्रवेश कर चुकी है और हमले लगातार जारी हैं.

ईरान की हालत को अगर एक लाइन में समझें, तो यह 'मिटना मंजूर है, लेकिन झुकना नहीं' वाली जिद बन चुकी है. भले ही उसकी ताकत धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही हो, लेकिन जवाब देने का उसका अंदाज और भी ज्यादा आक्रामक होता जा रहा है. यानी एक तरह से ईरान अब 'घायल शेर' की तरह और ज्यादा खतरनाक बन चुका है. इसी बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का बयान सामने आया है, जिसने इस जंग की दिशा ही बदल दी है. उन्होंने साफ कहा कि 'खून की हर बूंद का हिसाब होगा.' इस चेतावनी ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में यह टकराव और भी ज्यादा भयानक रूप ले सकता है.

मिडिल ईस्ट में जंग अब सिर्फ मिसाइलों और बमों की टकराहट नहीं रही… ये अब सीधे सत्ता के दिल पर वार बन चुकी है. Ali Larijani की मौत ने ईरान की सत्ता को अंदर तक झकझोर दिया है. अमेरिका और इजराइल पर लगे आरोपों ने हालात को और ज्यादा विस्फोटक बना दिया है.

पहले Ali Khamenei की मौत, फिर कमांडर्स का सफाया और अब लारिजानी जैसे बड़े चेहरे का खत्म होना. ये किसी आम युद्ध की कहानी नहीं, बल्कि ईरान के पूरे पावर स्ट्रक्चर को तोड़ने की सुनियोजित रणनीति लग रही है. हजारों मौतें, सैकड़ों बच्चे, और हर दिन नए हमले… अब सवाल यही है- क्या ये जंग दुनिया को एक और बड़े युद्ध की तरफ धकेल रही है?

लारिजानी की मौत पर क्यों भड़के Mojtaba Khamenei?

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि 'अपराधी उसके खून की कीमत बहुत जल्द चुकाएंगे'. यह बयान साफ संकेत है कि ईरान अब सीधा बदला लेने के मूड में है.

क्यों इतना बड़ा झटका है लारिजानी की हत्या?

लारिजानी को ईरान की सत्ता का 'बैकडोर पावरब्रोकर' कहा जाता था. वे धार्मिक नेतृत्व और सैन्य तंत्र के बीच एक मजबूत पुल थे. उनकी मौत से सत्ता संतुलन और रणनीतिक फैसलों पर गहरा असर पड़ सकता है.

अब तक किन-किन टॉप नेताओं को बनाया गया निशाना?

  • सुप्रीम लीडर Ali Khamenei
  • सुरक्षा प्रमुख Ali Larijani
  • बसीज कमांडर Gholamreza Soleimani
  • खुफिया मंत्री Esmaeil Khatib

इन हत्याओं ने ईरान की ताकत को सीधा झटका दिया है.

क्या फैसले लेने की क्षमता पर पड़ेगा असर?

विशेषज्ञों के मुताबिक, लगातार हो रही टारगेट किलिंग्स से ईरान की निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो सकती है. अनुभवी नेताओं की कमी से सैन्य और राजनीतिक समन्वय प्रभावित होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस जंग में अब तक 3000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें 1300 से अधिक आम नागरिक और सैकड़ों बच्चे शामिल हैं.

क्या जंग अब पूरे मिडिल ईस्ट में फैल रही है?

ईरान ने सऊदी अरब, कुवैत और जॉर्डन तक मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. वहीं इजराइल लेबनान और तेहरान में लगातार एयरस्ट्राइक कर रहा है. अमेरिका में भी इस जंग को लेकर विरोध तेज हो रहा है. टॉप अधिकारी Joe Kent ने इस्तीफा देते हुए कहा कि यह जंग 'दबाव में शुरू की गई'. जिस तेजी से हालात बिगड़ रहे हैं, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में और बड़े हमले और खतरनाक जवाबी कार्रवाई देखने को मिल सकती है.

Similar News