48 घंटे का अल्टीमेटम और 36 घंटे में पलटे, युद्ध पर कितने कंफ्यूज Trump, नए दावे पर ईरान हंसा तो Israel हुआ हैरान

Middle East युद्ध के बीच Donald Trump के बदलते बयानों ने नई बहस छेड़ दी है. 48 घंटे का अल्टीमेटम देने के बाद महज 36 घंटे में रुख बदलने से उनकी रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं. जहां एक ओर ट्रंप बातचीत और डील की बात कर रहे हैं, वहीं ईरान उनके दावों पर हंस रहा है और इजराइल भी हैरान है.

( Image Source:  Sora_ AI )

Middle East में चल रही जंग अब सिर्फ मिसाइलों और बमों तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह बयानबाज़ी, रणनीति और वैश्विक दबाव की लड़ाई भी बन चुकी है. Donald Trump के लगातार बदलते बयानों ने इस पूरे संघर्ष को और जटिल बना दिया है. एक तरफ ट्रंप दावा कर रहे हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच 'सीधी और सकारात्मक बातचीत' हो रही है, वहीं दूसरी तरफ ईरान इन दावों को पूरी तरह खारिज कर रहा है.

इस जंग की शुरुआत 28 फरवरी को हुए अमेरिकी-इजराइली हमलों से हुई थी, जिसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई तेज कर दी. हालात ऐसे बन गए हैं कि Strait of Hormuz जैसे अहम समुद्री रास्ते पर भी असर पड़ा, जिससे पूरी दुनिया में तेल संकट और महंगाई का खतरा बढ़ गया. ट्रंप के 'हम जीत रहे हैं' से लेकर 'डील होने वाली है' तक के बदलते दावे और ईरान की सख्त रिएक्शन ने इस संघर्ष को अनिश्चितता के भंवर में डाल दिया है. तो वहीं इस जंग को आज पीएम मोदी संबोधित किया और उन्होंने इशारो- इशारो में साफ कर दिया है हम पूरी तरह तैयार और कोरोना जैसे महामारी का भी जिक्र किया है. आइए समझते हैं इस जंग के 10 बड़े अपडेट...

1. क्या सच में अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत हो रही है?

ट्रंप ने दावा किया कि पिछले दो दिनों में 'direct और productive talks' हुई हैं और जल्द समाधान निकल सकता है. लेकिन ईरान ने साफ कहा कि ऐसी कोई बातचीत नहीं हो रही, ट्रंप 'पीछे हट गए हैं'.

2. ट्रंप ने क्यों टाले हमले?

ट्रंप ने 5 दिन तक ऊर्जा ठिकानों पर हमले टालने की बात कही और इसे बातचीत के 'लहजा और भाव' से जोड़ा. इससे संकेत मिला कि अमेरिका दबाव और बातचीत दोनों रणनीति साथ चला रहा है.

3. 'Strait of Hormuz' क्यों बना जंग का केंद्र?

Strait of Hormuz से दुनिया का करीब 20% तेल गुजरता है ईरान ने इसे अमेरिकी और इजराइली जहाजों के लिए बंद कर दिया, जिससे तेल कीमतें 100 डॉलर पार पहुंच गईं.

4. क्या अमेरिका ने ईरान की ताकत खत्म कर दी?

ट्रंप ने कहा कि ईरान की 100% सैन्य क्षमता' खत्म कर दी.' लेकिन अगले ही बयान में माना कि ईरान अब भी ड्रोन और मिसाइल से हमला कर सकता है.

5. ईरान की रणनीति क्या है?

ईरान ने साफ कहा कि 'जंग कब खत्म होगी, यह हम तय करेंगे.' साथ ही उसने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले तेज कर दिए.

6. क्या अमेरिका के अंदर भी मतभेद हैं?

पूर्व अधिकारी Joe Kent ने इस्तीफा देकर कहा कि तनाव कम करने की प्रक्रिया का पहला कदम इज़राइलियों पर नियंत्रण रखना होना चाहिए…यानी अमेरिका के भीतर भी इस जंग को लेकर मतभेद बढ़ रहे हैं.

7. क्या यह जंग वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रही है?

तेल कीमतों में उछाल, सप्लाई चेन पर असर और शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव- सब इस जंग का सीधा असर हैं. हालांकि ट्रंप ने कहा कि 'डील हुई तो oil prices drop like a rock.'

8. क्या आगे और बड़ा युद्ध हो सकता है?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो यह संघर्ष वैश्विक युद्ध का रूप ले सकता है. ईरान ने ऊर्जा सप्लाई और समुद्री रास्तों को खतरे में डालने की चेतावनी दी है.

9. Middle East को लेकर पीएम मोदी ने दिया ये पैगाम

Middle East में चल रहे युद्ध को लेकर पीएम मोदी ने आज संबोधित किया है जिसमें उन्होंने ने कहा कि वैश्विक हालात को देखते हुए देशवासियों से तैयार रहने की अपील की. तो वहीं कोरोना महामारी का भी जिक्र किया है. आगे बताया है कि साढ़ें तीन लाख लोग भारत वापस लौटे हैं तो वहीं वैश्विक सहयोगियों से बातचीत जारी है.

10.  जंग में अब तक कितने लोगों की मौत?

मध्य पूर्व में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग अब खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है, जहां 2,566 से ज्यादा मौतें पूरे क्षेत्र में तबाही की कहानी बयां कर रही हैं.

Similar News