'Khamenei Is Back': ईरान के इस AI वीडियो में ये चार इशारे बताते हैं असली बाजीगर कौन?

ईरान के AI वीडियो ‘Khamenei Is Back’ ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. जानिए इस 2:45 मिनट की क्लिप में छिपे 4 बड़े मैसेज और इसका राजनीतिक मतलब.

( Image Source:  @A_M_R_M1- X )
By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 13 March 2026 1:12 PM IST

मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच Iran के मीडिया में एक एआई-जनरेटेड वीडियो तेजी से चर्चा में है. करीब 2 मिनट 45 सेकेंड के इस वीडियो को 'Khamenei Is Back' शीर्षक के साथ जारी किया गया है, जिसमें कथित तौर पर पूर्व सुप्रीम लीडर Ali Khamenei पर हुए हमले और उसके बाद की घटनाओं को एनीमेशन और एआई तकनीक के जरिए दिखाया गया है. अमेरिका- इजरायल जहां मिलकर ईरान के चकनाचूर करने की कोशिश में लगे हुए वहीं ईरान उनकी उम्मीदों के उलट मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. ईरान के इस पलटवार ने पूरी दुनिया चौंका दिया है. ये AI वीडियो बताता है कि युद्ध का असली बाजीगर कौन है? हालांकि अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है.

वीडियो में दिखाया गया है कि एक हमले में खामेनेई की मौजूदगी वाली इमारत तबाह हो जाती है और वहां एक बड़ा गड्ढा बन जाता है. मलबे के बीच उनकी पहचान मानी जाने वाली अंगूठी जमीन पर पड़ी दिखाई जाती है. इसके बाद एक नया किरदार आता है जो वह अंगूठी उठाकर पहनता है और ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई का संकेत देता है. हालांकि कुछ एक्सपर्ट इस वीडियो को राजनीतिक प्रोपेगेंडा बता रहे हैं, लेकिन ईरानी मीडिया में इसे प्रतिरोध और शक्ति के प्रतीक के रूप में पेश किया जा रहा है.

AI वीडियो में क्या दिखाया गया है?

1. वीडियो की शुरुआत एक भावनात्मक नजारे से होती है, 2; 45 मिनट के वीडियो में जहां एनीमेशन में खामेनेई को एक बच्चे के साथ दिखाया जाता है. इसके तुरंत बाद एक बड़ा विस्फोट होता है और पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो जाती है.

2. अगले नजारे में मलबे के बीच खामेनेई की खास अंगूठी दिखाई देती है, जो ईरानी नेतृत्व और सत्ता के प्रतीक के तौर पर पेश की गई है.

3. इसके बाद एक व्यक्ति उस अंगूठी को उठाकर पहनता है और फिर मिसाइल व ड्रोन हमलों के नजारे दिखाए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में मिसाइलें दागी जाती नजर आती हैं.

वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप को कैसे दिखाया गया?

4. वीडियो के एक हिस्से में Donald Trump को फोन पर बातचीत करते हुए दिखाया गया है, लेकिन कथित तौर पर उन्हें कोई जवाब नहीं मिलता. इसके बाद एआई एनीमेशन में 'Khamenei Is Back' का संदेश दिखाया जाता है और ट्रंप को चिंतित या घबराए हुए अंदाज में दिखाया गया है.

ईरान के AI द्वारा जारी किए गए वीडियो पर क्या बोले यूजर्स?

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई है जिसके बाद यूजर्स सवाल Grok से कई सवाल पूछने लगे हैं. तो वहीं कुछ यूजर्स इस वीडियो के कई स्क्रीनशॉट भी शेयर कर रहे हैं. @Alienmob नाम के एक यूजर ने लिखा कि Welcome back, @dawson_romines नाम के एक यूजर ने वाह! उन्होंने तो खामेनेई की पत्नी को भी शामिल कर लिया. @Hasilsah नाम के एक यूजर ने लिखा कि, भारतीय मीडिया ने ईरान को आतंकी शासन करार दिया. @R2Think नाम के यूजर ने लिखा कि, Is his wife okay?

क्या इजरायल ने नए सुप्रीम लीडर को भी धमकी दी?

इसी बीच Benjamin Netanyahu ने हालिया बयान में ईरान के नए नेतृत्व को लेकर सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इजरायल आगे भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है. हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अमेरिका के साथ मिलकर किए गए हवाई हमले जरूरी नहीं कि तेहरान की धार्मिक सरकार को पूरी तरह गिरा सकें.

Similar News