Gel Nail Polish: महिलाओं को सजना-संवरना बहुत पसंद होता है. वह अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए मार्केट्स से अलग-अलग ब्रांड्स के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स खरीदती हैं, जिनमें लिपस्टिक, आईलाइनर, मस्कारा और नेल पॉलिश समेत कई प्रोडक्ट्स शामिल होते हैं. इनमें एक नाम जेल नेल पॉलिश का भी शामिल है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में एक रिसर्च सामने आई, जिसमें पता चला कि Gelबेस्ड नेल पॉलिश सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है. इसलिए यूरोपीय संघ (EU) ने 1 सितंबर इस पर बैन लगा दिया है. यह खबर बेहद चिंता वाली है, क्योंकि महिलाएं रोजाना इसका इस्तेमाल करती हैं.

GEL बेस्ड नेल पॉलिश पर रोक

यूरोपीय संघ (EU) ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Gel बेस्ड नेल पॉलिश पर प्रतिबंध लगा दिया है. अधिकारियों के अनुसार, कई ब्रांड्स की Gel नेल पॉलिश में इस्तेमाल होने वाला एक खास किस्म का केमिकल पाया जाता है. यूरोप में यह बैन लागू हो गया है, लेकिन अमेरिका में अभी भी ऐसी नेल पॉलिश बिक रही हैं.

जानकारी के अनुसार, ट्राइमिथाइलबेंजॉयल डाइफिनाइलफॉस्फिन ऑक्साइड (TPO) केमिकल होता है. अब सभी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में इसे इस्तेमाल करने पर पूरी तरह रोक लगा दी है. यह कंपाउंड जेल पॉलिश में फोटोइनिशिएटर की तरह इस्तेमाल होता है. जैसे ही UV लाइट इस पर पड़ती है, पॉलिश को जल्दी हार्ड हो जाती है और नाखूनों पर लंबे समयच तक टिकी रहती है.

एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब TPO पर UV लाइट डाली जाती है तो यह फ्री रेडिकल्स पैदा करता है, जो कि पॉलीमराइजेशन की प्रक्रिया शुरू करता है. इसकी खासियत है कि यह ज्यादा असरदार है होता है. इसलिए UV लाइट को कई बैंड्स में इस्तेमाल करते हैं.

यूरोपीय संघ ने कहा कि सैलून को अपने स्टॉक तुरंत हटाने होंगे. हालांकि अभी कोई डेडलाइन नहीं दी गई है. ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोग कह रहे हैं कि 1 सितंबर तक का समय कम है, क्योंकि उन्हें बिना TPO वाली नई प्रोडक्ट्स तुरंत लानी होंगी.

रिचर्स में चौंकाने वाले खुलासे

जानवरों पर हुए एक रिचर्स में पता चला कि TPO को लंबे समय में फर्टिलिटी पर बुरा असर डालने वाला पाया गया है. इसी वजह से यूरोपीय संघ ने इसे सावधानी के तौर पर बैन किया है. वैज्ञानिक अभी भी इसके असर पर रिसर्च कर रहे हैं. इसके अलावा यह UV एक्सपोजर, एलर्जी और संक्रमण जैसी दिक्कतें भी पैदा कर सकता है.