क्या है कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान, न्यूयॉर्क में बैठकर किसने बनाया अकाउंट, क्या अब पड़ोसी मुल्क में होगा बड़ा आंदोलन?

कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पाकिस्तान आ गई है, जिसको एक पाकिस्तानी युवक ने बनया है, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान में मौजूदा सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को उठाना है.

Cockroach Party Pakistan

(Image Source:  Instagram/ @salmantrar )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

बीते कुछ समय से भारत में कॉकरोच जनता पार्टी की खूब चर्चा देखने को मिली है, जिसने नीट पेपर लीक और छात्रों की आवाज को उठाकर सरकार को हिला डाला. अमेरिका में बैठकर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से अकाउंट बनाया, जिसको देखते ही देखते मिलियनों लोगों ने फॉलो किया. सीजेपी ने छात्रों की आवाज बनकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सुसाइड करने वाले छात्रों के परिवार वालों के लिए मुआवजे को लेकर प्रोटेस्ट किया.

लगभग 1 महीने तक चले इस प्रोटेस्ट के सामने सरकार को झुकना पड़ा और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ. अब ऐसी ही एक पार्टी पाकिस्तान में देखने को मिल रही है. दरअसल पाकिस्तान में अब 'कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान' (CPP) नाम के सोशल मीडिया अकाउंट की चर्चा तेज होने लगी है. लगातार इसके फॉलोअर्स भी बढ़ते जा रहे हैं.

किसने बनाई कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान?

कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान (CPP) की शुरुआत सलमान तरार ने की है, जो फिलहाल न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रहे हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस समूह का इंस्टाग्राम अकाउंट मई महीने में बनाया गया था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस समूह के फॉलोअर्स की संख्या 1 लाख 12 हजार से ज्यादा पहुंच चुकी है. पार्टी का दावा है कि उसका उद्देश्य पाकिस्तान में पारदर्शी राजनीति, बेहतर शासन व्यवस्था और आम लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना है.

कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान ने अपने आपको पारंपरिक राजनीतिक दलों से अलग बताते हुए भ्रष्टाचार और वंशवादी राजनीति के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही है. समूह का कहना है कि पाकिस्तान की राजनीति में लंबे समय से चले आ रहे विशेषाधिकार और सत्ता केंद्रित व्यवस्था को बदलने की जरूरत है.

कौन-कौन से बड़े मुद्दे शामिल?

1. भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई।

2. परिवारवाद और विशेषाधिकार वाली राजनीति का विरोध।

3. युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना।

4. शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना।

5. देश के ऊर्जा संकट का समाधान निकालना।

6. पानी की कमी जैसी समस्याओं से निपटना।

7. आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता को बढ़ावा देना।

CPP का कहना है कि पाकिस्तान की राजनीति में बदलाव के लिए युवाओं और आम नागरिकों की भागीदारी जरूरी है. समूह का दावा है कि देश की व्यवस्था कुछ प्रभावशाली लोगों के लिए नहीं, बल्कि आम जनता के हितों के लिए होनी चाहिए. पार्टी ने अपने संदेश में कहा है कि "पाकिस्तान भ्रष्ट माफियाओं का नहीं, उसके लोगों का है."

Similar News