'RSS के लोग किसी के सगे नहीं होते, मौका मिलेगा तो मां-बाप को छोड़कर चले जाएंगे', यति नरसिंहानंद ने ऐसा क्यों कहा?

By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 6 Aug 2026 8:20 PM IST

यति नरसिंहानंद ने RSS और उसके कार्यकर्ताओं को लेकर बेहद तीखी टिप्पणी की और कहा कि वह RSS से जुड़े लोगों को लेकर भरोसा नहीं रखते. उन्होंने कहा, "मैं आरएसएस के लोगों को मानव मानता ही नहीं हूं। आरएसएस के लोग एक मशीन होते हैं, जो एक दिए हुए लक्ष्य के लिए काम करते हैं. उनका धर्म से, देश से, राष्ट्र से, अपने परिवार से किसी से कुछ लेना देना नहीं होता. आरएसएस के लोग किसी के भी सगे नहीं होते. उन्हें मौका मिलेगा अपने मां-बाप को छोड़कर भाग जाएंगे। मौका मिलेगा अपने परिवार को छोड़कर भाग जाएंगे। आरएसएस में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो अपनी पत्नियों को छोड़कर भाग गए. यति नरसिंहानंद ने राम मंदिर की व्यवस्था और उसके संचालन में सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राम मंदिर की व्यवस्था में चारों शंकराचार्यों और 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाना चाहिए. उन्होंने निर्मोही अखाड़े को भी मंदिर की संचालन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका देने की बात कही.


Similar News