Central Vista Project: क्या लुटियंस दिल्ली के 100 साल पुराने मंदिर-मस्जिद होंगे शिफ्ट? जानिए ग्राउंड रिपोर्ट

By :  जीतेंद्र चौहान
Updated On : 6 Aug 2026 10:20 PM IST

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के अगले चरण में दिल्ली के कई पुराने सरकारी भवनों को हटाकर नई अत्याधुनिक इमारतें बनाने की तैयारी तेज हो गई है. इसी बीच लुटियंस दिल्ली में मौजूद 100 साल से अधिक पुराने मंदिरों और मस्जिदों के भविष्य को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि सरकार की ओर से अभी तक धार्मिक स्थलों को लेकर कोई स्पष्ट आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. नई संसद और मंत्रालयों के निर्माण के बाद अब कृषि भवन, शास्त्री भवन, उद्योग भवन समेत कई पुराने परिसरों के पुनर्विकास की योजना पर काम चल रहा है. स्थानीय लोगों और धार्मिक स्थलों से जुड़े लोगों का कहना है कि ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित रखा जाना चाहिए, जबकि फिलहाल इस बात पर स्थिति स्पष्ट नहीं है कि किन धार्मिक संरचनाओं पर परियोजना का असर पड़ेगा.


Similar News