Exclusive: अगर शेख हसीना बांग्लादेश जाती है तो क्या होगा? सुनिए रिटायर्ड कर्नल शैलेन्द्र सिंह से

By :  जीतेंद्र चौहान
Updated On : 6 Aug 2026 11:13 PM IST

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिसंबर में देश लौटने की इच्छा जताकर वहां की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. उनकी संभावित वापसी को लेकर सुरक्षा, राजनीतिक स्थिरता और दक्षिण एशिया की भू-राजनीति पर बहस तेज हो गई है. रिटायर्ड कर्नल शैलेन्द्र सिंह का मानना है कि शेख हसीना की वापसी आसान नहीं होगी. उनका कहना है कि उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा का गंभीर खतरा हो सकता है, हालांकि अपने देश लौटना उनका लोकतांत्रिक और नैतिक अधिकार है. उन्होंने बांग्लादेश के मौजूदा हालात, राजनीतिक उथल-पुथल और क्षेत्रीय समीकरणों पर भी विस्तार से अपनी राय रखी.


Similar News