दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 को भारत के लिए एक रणनीतिक मोड़ माना जा रहा है. इसे लेकर साइबर लॉ एक्सर्ट डॉ. पवन दुग्गल ने स्टेट मिरर हिंदी से बातचीत की. उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब केवल तकनीकी विकास का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह आने वाले समय में वैश्विक शक्ति संतुलन को तय करने वाला प्रमुख हथियार बन सकता है. उन्होंने बताया कि अगर भारत समय रहते मजबूत AI Governance और AI Regulation Framework तैयार करता है तो वह इस क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व हासिल कर सकता है. इंटरव्यू में डेटा प्राइवेसी, साइबर सिक्योरिटी और AI Accountability जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.