पीएम मोदी का इजराइल दौरा बनेगा नजीर, डिफेंस और टेक्नोलॉजी पर हो सकती है अहम डील

PM Modi’s Upcoming Israel Visit | Big Hopes for Strategic Deals Ahead of Key Seminar in Delhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल्द प्रस्तावित इज़राइल दौरे को लेकर भारत–इज़राइल रिश्तों में नई मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है. दौरे से पहले दिल्ली में ग्रेटर वेस्‍ट एशिया फोरम के बैनर तले एक उच्चस्तरीय सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें भारत में इज़राइल के राजदूत Reuven Azar ने दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी पर खुलकर बात की. सेमिनार में रक्षा, तकनीक, व्यापार और कूटनीतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में नए समझौतों की संभावनाओं पर चर्चा हुई. पीएम मोदी के संभावित दौरे को भारत–इजराइल संबंधों को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है.


Similar News