नेमेसीओ ओसेगुएरा सर्वांतेस, जिसे एल मेंचो के नाम से जाना जाता है, को मेक्सिको के कुख्यात ड्रग गिरोह Jalisco New Generation Cartel (CJNG) का सरगना माना जाता है. अमेरिकी एजेंसियों के अनुसार, यह गिरोह मेथामफेटामीन और फेंटेनाइल जैसे खतरनाक नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी करता था. Drug Enforcement Administration (DEA) ने उसकी गिरफ्तारी की जानकारी देने पर करोड़ों डॉलर का इनाम घोषित किया था. हालिया सुरक्षा अभियानों के बाद मेक्सिको के जालिस्को प्रांत में हिंसक घटनाएं बढ़ीं, जिनका असर Guadalajara और Puerto Vallarta जैसे शहरों तक देखा गया. इससे एक बार फिर ड्रग कार्टेल की ताकत और क्षेत्रीय अस्थिरता उजागर हुई.