अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित दान और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की जांच प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए इसमें फॉरेंसिक ऑडिटर और वित्तीय विशेषज्ञ को शामिल करने का निर्देश दिया है.